Panna: सड़क पर आमने-सामने आदमी और बाघ
ABP News Bureau | 18 May 2020 09:28 AM (IST)

मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के पास NH 39 पर पन्ना टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ वहां पहुंच गया. बाघ को देख वहां मौजूद एक बाइक सवार की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वह जमीन पर गिर गया. हालांकि बाघ ने इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और चुप-चाप चला गया.