Bihar में 'बहार' नहीं सिर्फ बाढ़ है..पूछ रही जनता- किधर Nitish Kumar हैं? | Pankaj Ka Punch
एबीपी न्यूज़ | 26 Jul 2020 09:20 PM (IST)

बिहार इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है. नेपाल में हो रही बारिश की वजह से बिहार के कई गांवों में बाढ़ आ गई है. बांध पर बांध टूट रहे हैं. दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण समेत कई जिले बाढ़-बारिश की मार से परेशान है. सरकार से लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है. कहीं मदद पहुंच भी रही है तो सब चौपट हो जाने के बाद.