Pakistan News: भारत से बात करने के लिए बैचेन पाकिस्तान, बारामूला से अमित शाह ने दिया ये बड़ा जवाब
ABP News Bureau | 06 Oct 2022 01:50 PM (IST)

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू- कश्मीर का दौरा बुधवार को संपन्न हो गया. इससे पहले उन्होंने बारामूला में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में एक जहां पाकिस्तान की ओर संकेत करते हुए स्पष्ट कहा कि उनसे कोई बात नहीं की जाएगी. वहीं उन्होंने जम्मू- कश्मीर को विकास की राह पर ले जानें की भी बात कही. इस रैली में शाह ने आंतक पर प्रहार करने की बात कही. साथ ही उन्होंने जम्मू- कश्मीर में अपनी सराकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया.शाह विपक्षियों पर भी निशाना साधने से नहीं चूके.