वर्दी वाले आतंकी Devinder Singh का पाकिस्तान कनेक्शन! | Matrubhoomi
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 08:36 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में एक डीएसपी रैंक का अधिकारी सालों तक देश को धोखा देता रहा और मातृभूमि के खिलाफ साजिश रचने वालों की मदद करता रहा. जम्मू कश्मीर पुलिस में डीएसपी की पोस्ट पर तैनात देवेंद्र सिंह दो वॉन्टेड आतंकियों के साथ अपनी कार में पकड़े गए. कहा जा रहा है कि देवेंद्र सिंह दोनों आतंकियों को पगड़ी पहनाकर जम्मू लेकर जा रहा था. सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक डीएसपी 26 जनवरी के मौके पर देश को दहलाने के लिए आतंक की सप्लाई कर रहा था?