विरोधियों ने CAA को बताया काला कानून, PM Modi बोले उज्जवल भविष्य के लिए
ABP News Bureau | 22 Dec 2019 09:06 PM (IST)

दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली तो दिल्ली चुनाव का बिगुल बजाने के लिए हुई लेकिन इस रैली से देश को बहुत बड़ा संदेश पीएम मोदी ने दिया. जिस नागरिकता कानून को एनआरसी की शुरूआत के तौर पर देखा जा रहा है उस पर पीएम मोदी ने कह दिया कि एनआरसी का तो हौव्वा मचाया जा रहा है. एनआरसी की तो कोई बात ही नहीं है.