मोदी सरकार-2 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी का मेगा प्लान
ABP News Bureau | 25 May 2020 10:25 PM (IST)

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार-2 के एक साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी 1000 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस करेगी. राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व ये कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा पार्टी 750 वर्चुअल रैली भी करेगी. साथ ही पार्टी सभी मंडल में फेस कवर और सैनिटाइजर बांटेगी. बता दें कि 30 मई 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.