कोरोना के बाद लगे Lockdown का एक साल... आंकड़ों और यादों में | Master Stroke
ABP News Bureau | 22 Mar 2021 11:21 PM (IST)

आज से ठीक एक साल पहले इसी तारीख पर यानी 22 मार्च, 2020 के दिन पूरा देश ताली थाली बजा रहा था. क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश ने जनता कर्फ्यू का पालन किया था. तब भारत में कोरोना ने दस्तक दी थी. उस वक्त शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि एक साल बाद कोरोना इतना बड़ा रूप ले लेगा. करोड़ों लोग संक्रमित हो जाएंगे, लाखों लोग मारे जाएंगे. शायद ही किसी ने पूरे देश में दो महीने के लॉकडाउन का अंदाजा लगाया होगा. ऐसा लॉकडाउन जिसने ना जाने कितनी जिंदगियां तबाह कीं, कितने घर बर्बाद किये और ना जाने कितनों के पेट पर लात मारी.