Greta Thunberg Toolkit केस में पहली गिरफ्तारी, Bengaluru से एक लड़की को गिरफ्तार किया गया
एबीपी न्यूज़ | 14 Feb 2021 11:13 AM (IST)

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में पहली गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि नाम की पर्यावरण एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया. फ्राइडे फ़ॉर फ्यूचर कैम्पेन की फॉउंडर मेंबर में से एक हैं दिशा रवि. 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था.