Jamia Millia Islamia में लगातार बढ़ रही प्रदर्शनकारियों की संख्या, पुलिस ने की पूरी तैयारी
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 07:21 PM (IST)

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पिछले सप्ताह से चर्चा में है. हिंसक प्रदर्शन के बीच रविवार को पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में घुसी और कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट की थी. वहीं मिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति ने शुक्रवार को छात्रों से अफवाहों से दूर रहने व भ्रमित करने वाली खबरों के खिलाफ एकजुट रहने का अनुरोध किया है. छात्रों को लिखे अपने पत्र में, कुलपति नजमा अख्तर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय उनके साथ है और उनकी मांगों पर भी गौर किया जा रहा है.