विदेशों में रह रहे NRI भी कर सकेंगे वोट, Election Commission ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
एबीपी न्यूज़ | 06 Dec 2020 11:21 PM (IST)

देश के बाहर रह रहे भारतीयों को पोस्टल बैलेट से वोट देने की इजाजत मिल सकती है. चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार अनुमति मांगी है कि अप्रवासी भारतीयों को डाक मतपत्र के जरिए वोट डालने दिया जाय. जाहिर अगर अनुमति मिल जाती है तो चुनावों में अब एनआरआई वोटरों का अहम रोल होगा. साथ ही एनआरआई वोट पाने के लिए राजनीतिक दलों में हो़ड़ भी तेज होगी.