'Nobel Prize ने गुरुदेव टैगोर को सम्मानित करके अपने आप को मान दिया है'- Amit Shah
एबीपी न्यूज़ | 20 Dec 2020 03:29 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज मेरे लिए बड़े सौभाग्य का दिन है कि मुझे विश्वभारती में जाकर उस महामानव को श्रद्धांजलि देने का मौका मिला, जिसने दुनियाभर में भारतीय ज्ञान, दर्शन, कला, साहित्य की गूंज मजबूत की. गुरु देव और महात्मा गांधी जहां रहे थे मैंने वहां कुछ समय बिताया. टैगोर के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता. टैगोर ने भारत को दुनिया में पहचान दिलायी."