जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च को देश भर में नहीं चलेगी कोई भी ट्रेन
ABP News Bureau | 20 Mar 2020 09:03 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी. सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी. बता दें कि दिल्ली मेट्रो भी 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेंगी.
वहीं आईआरसीटीसी ने कोविड-19 के मद्देनजर मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद रखने का आदेश दिया है. फुड प्लाजा, विश्रामालयों, जन आहार केंद्रों और छोटे रसोईघरों को अगली नोटिस तक बंद करने का आदेश दिया गया है.