'लोकतंत्र में हिंसा के लिये कोई स्थान नहीं, आगजनी की घटना निन्दनीय'- Sanjay Singh
ABP News Bureau | 15 Dec 2019 07:15 PM (IST)

जामिया के पास हुई हिंसा पर आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिये कोई स्थान नहीं है, आंदोलनकारियों को किसी भी तरह की हिंसा नहीं करनी चाहिये. लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज़ रखनी चाहिये, दिल्ली में तोड़ फोड़ हिंसा आगज़नी की घटना निन्दनीय है.