UP में अब गाड़ियों पर नहीं लिख सकेंगे 'जाति' का नाम, कटेगा चालान
एबीपी न्यूज़ | 27 Dec 2020 08:45 PM (IST)

यूपी में सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों में जाति लिखना अब मना है. यूपी सरकार ने ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. गाड़ियों पर जाति लिखी होने की शिकायत पीएमओ से की गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई.