निजामुद्दीन मरकज मामले का इटली कनेक्शन आया सामने
ABP News Bureau | 01 Apr 2020 03:39 PM (IST)

निजामुद्दीन मरकज मामले का इटली कनेक्शन सामने आया है. मरकज में इटली का भी एक नागरिक पाया गया है. बता दें कि राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में 8 से 10 तारीख तक तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए दो हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे. इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और विदेश से कुल 1830 लोग मरकज में शामिल हुए, जबकि मरकज के आसपास व दिल्ली के करीब 500 से ज्यादा लोग थे. तब्लीगी जमात के इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा विदेशी लोगों के शामिल होने की खबर है.