Nitin Gadkari ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था की अपनी मर्यादा है, पर सरकार सबको लेकर चल रही है
ABP News Bureau | 08 May 2020 12:06 PM (IST)

ABP News के e-शिखर सम्मलेन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की अपनी मर्यादा है और वो अमेरिका और जापान जितना बड़ा आर्थिक पैकेज नहीं दे सकती है. लेकिन बावजूद इसके भारत सरकार उद्योगपतियों से लेकर मजदूरों तक सभी को साथ लेकर चल रही है और सभी की मदद कर रही है.