Nisarga Cyclone: Maharashtra से गुजरा तूफान, पीछे छोड़ गया तबाही का मंजर
एबीपी न्यूज़ | 03 Jun 2020 07:15 PM (IST)

निसर्ग तूफान के चलते महाराष्ट्र के रायगड में भी भारी तबाही देखी गई. तूफान तो चला गया लेकिन अपने पीछे तबाही छोड़ गया जिससे उबरने में महाराष्ट्र के शहरों को लंबा समय लगेगा. आज दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच ये तूफान महाराष्ट्र के अलीबाग में टकराया और वहां समंदर में 4 मीटर तक की ऊंची लहरें उठीं.