Nirmala Sitharaman बोलीं- ‘मैं लहसुन-प्याज नहीं खाती’, प्याज को लेकर संसद में बवाल
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 02:57 PM (IST)

प्याज को लेकर संसद में बवाल मचा हुआ है. इसे लेकर जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं लहसुन-प्याज नहीं खाती. इससे पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने एक के बाद एक 9 ट्वीट किए हैं. पासवान का दावा है कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच सस्ता प्याज बाजार में उपलब्ध हो जाएगा.