Nirbhaya के 2 हत्यारों के खत्म हुए कानूनी विकल्प!!
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 05:33 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले में दो दोषियों की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया है, लेकिन अब दो दोषियों और क्यूरेटिव याचिका दायर कर सकते हैं. आरोपियों के वकील की कोशिश है कि फांसी की सजा को जितना टाला जा सकता है टाला जाए. इसे लेकर निर्भया की मां ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि 22 जनवरी को चारों दोषियों को मौत की सजा का सामना करना पड़ेगा.