Nirbhaya Case: निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी, 7 साल बाद मिला इंसाफ
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 08:50 PM (IST)

देश ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा निर्भया मामले में फैसले का स्वागत किया, जिसने चार दोषियों के खिलाफ मौत का वारंट जारी किया है और 22 जनवरी को उनकी फांसी की तारीख तय की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को निर्भया दुष्कर्म मामले में आए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐसे जघन्य अपराधों के लिए एक निवारक के रूप में काम करेगा.