Nirbhaya Case: 16 दिसंबर 2012 की वो मनहूस तारीख जिसके जख्म अब भी जिंदा हैं
ABP News Bureau | 07 Jan 2020 08:42 PM (IST)

सात साल एक महीने 6 दिन बाद निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे 7 साल के जख्म 15 दिन बाद भरेंगे. जी हां साल 2012 में निर्भया के साथ जो हुआ वो जख्म अब तक जिंदा है. अब उम्मीद कीजिए कि 15 दिन बाद 22 जनवरी को सुबह 7 बजे वो जख्म भर जाएंगे. आज जब बात गुनहगारों को फांसी के फंदे की हो रही है तो उस दिन की याद ताजा हो जाती है जब इन लोगों ने निर्भया के साथ हैवानियत की थी. 16 दिसंबर की उस मनहूस तारीख को क्या हुआ था. जिसके जख्म 7 साल से जिंदा है.