Nirbhaya Case: फांसी पर लटके चारों गुनहगार, देखिए फांसी के पहले और बाद की पल-पल की अपेडट
ABP News Bureau | 20 Mar 2020 06:58 AM (IST)

साल 2012 के निर्भया मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को आज सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई. निर्भया के हत्यारों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए थे. दोषियों के फांसी पर लटकने का पूरा देश बीते सात सालों से इंतजार कर रहा था.