PNB घोटाले का आरोपी Nirav Modi भगोड़ा घोषित, संपत्ति हो सकती है जब्त
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 12:57 PM (IST)

पीएनबी घोटाले के बाद फरार नीरव मोदी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है. 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी है नीरव मोदी. ब्रिटेन की जेल में नीरव मोदी बंद है. नीरव मोदी की जेल हिरासत दो जनवरी तक बढ़ी हुई है. भारत की प्रत्यर्पण अर्जी पर मई में सुनवाई होगी. उससे पहले नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है. भगोड़ा घोषित होने का मतलब है नीरव मोदी की संपत्ति जब्त होने की कार्रवाई शुरू हो सकती है.