नये संसद भवन की जरूरत थी, इसे पहले ही बन जाना चाहिए था- Najma Heptulla | New Parliament Building
एबीपी न्यूज़ | 10 Dec 2020 03:25 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई संसद की नींव रख दी है. पीएम मोदी ने पहले भूमि पूजन किया, इसके बाद नए भवन की आधारशिला रखी. इस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हुए. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, सहित लगभग 200 नेता लाइव वेबकास्ट के जरिये भूमि पूजन समारोह में मौजूद रहें.