भारत से संबंध खराब कर चीन का गुलाम क्यों बनना चाहता है नेपाल ?
एबीपी न्यूज़ | 14 Jun 2020 01:58 PM (IST)

नेपाल की संसद में कुछ भारतीय इलाकों को अपना दिखाते हुए पास किए नए मानचित्र को भारत ने समस्या समाधान के लिए बनी आपसी समझ के खिलाफ करार दिया है. भारत ने साफ किया कि नक्शे पर कृत्रिम तरीके से किए गए ऐसे क्षेत्र विस्तार का न तो ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित है और न ही तार्किक है.