Drugs Connection में कल हो सकती है Rhea Chakraborty की पेशी | Sushant Case
एबीपी न्यूज़ | 05 Sep 2020 05:21 PM (IST)

सुशांत मौत की जांच का एक एंगल ड्रग्स मामले की ओर घूम गया है. इस मामले में आज एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को चार दिन की रिमांड मिली है. इस मामले में आज एनसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम एविडेंस पर डिस्कस कर रहे हैं जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी आगे कार्रवाई हो सकती है.
एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ करेंगे. जानकारी के मुताबिक रिया को आज शाम तक ही एनसीबी समन भेज सकती है.