Namaste Trump: ट्रंप के ट्वीट पर PM Modi का जवाब- अतिथि देवो भवः
ABP News Bureau | 24 Feb 2020 12:27 PM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज भारत दौरे पर पहुचेंगे. डॉनल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी हैं. डॉनल्ड कुछ देर में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. इससे पहले उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा है, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!'' इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा है- अतिथि देवो भवः.