Munawwar Rana ने विवाद के बाद डिलीट किया ट्वीट
एबीपी न्यूज़ | 10 Jan 2021 08:40 PM (IST)

मुनव्वर राना ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि एक देश में दो संसद की जरूरत नहीं होती है. जब एक नई संसद बन रही है तो पुरानी संसद की कोई जरूरत भी नहीं रह जाएगी. ऐसे में इसे किसी दूसरे काम में लिया जा सकता है. उन्होंने कहा, "मुझे अपनी बात कहने का पूरा हक है. किसान अपना फैसला खुद करें, सरकार नहीं." एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि ट्वीट को डिलीट कर दिया है.