दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मुंबई की महिलाओं में भारी आक्रोश, की ये मांग
ABP News Bureau | 06 Dec 2019 03:57 PM (IST)

देश भर में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मुंबई की महिलाओं में भारी गुस्सा है. वहीं तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी कर जिंदा जला देने की घटना के चार आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराए जाने की घटना की कई नेताओं और पुलिस अफसरों ने शुक्रवार को सराहना की है. इन लोगों का कहना है कि त्वरित न्याय दिलाने का यही एकमात्र विकल्प था.