ज्यादा बिल वसूल रहे Mumbai के कोविड प्राइवेट अस्पताल की मान्यता हुई रद्द
एबीपी न्यूज़ | 25 Jul 2020 09:22 PM (IST)

मुंबई समेत उसके आसपास के इलाकों में कोविड मरीजों से प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर भारी रकम वसूल रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो बनाकर भी इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैं और महाराष्ट्र प्रशासन को भी इसकी शिकायतें पहुंचाई जा रही हैं. इसी के तहत आज ठाणे महानगर पालिका ने एक ऐसे प्राइवेट अस्पताल पर कार्यवाही की है जो कोविड मरीजों से इलाज और सुविधाओं के नाम पर भारी रकम वसूल रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई.