Mumbai के नौजवान की कहानी जिसने नौकरी छोड़ शुरु किया वड़ा पाव बेचने का काम, रोज हो रही है 2 हजार कमाई
एबीपी न्यूज़ | 27 Oct 2020 11:43 AM (IST)

ये कहानी मुम्बई के एक नौजवान की है जिसने 32 हजार की नौकरी छोड़कर सिग्नल पर वड़ा पाव बेचना शुरू किया. ये शख्स अब अब रोजाना 2 हजार की कमाई कर रहा है. अगर आप कार से जा रहे हैं और ट्रैफिक में फंस जाते हैं, साथ ही आपको भूख लग जाती है तो ऐसे में आप क्या करेंगे. इसी परेशानी का हल निकाला है मुम्बई के इस नौजवान ने जो सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को बंद डिब्बे में वड़ा पाव बेचता है.