Coronavirus को लेकर मुंबई की लाइफ लाइन Mumbai local को किया जा रहा सैनिटाइज
ABP News Bureau | 14 Mar 2020 02:13 PM (IST)

कोरोना को लेकर देश में डर का माहौल है. मुंबई की लाइफ लाइन मुंबई लोकल जिससे हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं उनके मन में भी कोरोना को लेकर चिंता है. किस तरह मुंबई लोकल में कोरोना से लड़ने की तैयारी की गयी है. वैसे तो आम दिनों में भी मुंबई लोकल के डिब्बों को साफ सुथरा करने की प्रक्रिया चलती रहती थी पर जब से मुंबई में कोरोना ने दस्तक दी है रेलवे और ज्यादा सतर्क हो गया है. कलवा कार शेड में युद्ध स्तर पर ट्रेन की डिब्बों की साफ सफाई की प्रक्रिया जारी है.