Mumbai: Inorbit Mall में क्रिसमस की शानदार तैयारियां, बनाया गया 30 फीट लंबा Christmas Tree
एबीपी न्यूज़ | 21 Dec 2021 03:11 PM (IST)

कोविड और महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन के चलते मुंबई में भले ही क्रिसमस के त्यौहार की रौनक फीकी दिख रही हों, लेकिन मुंबई के मलाड इनॉर्बिट मॉल में क्रिसमस के त्योहार और नए साल के आगमन के लिए शानदार लाइटिंग की गई है. और लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां पर 30 फीट का क्रिसमस ट्री बनाया गया है. लोग अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ आकर यहां इंजॉय कर रहे हैं.