अंबानी के खिलाफ किसकी साजिश?
एबीपी न्यूज़ | 28 Feb 2021 10:42 AM (IST)

सवाल ये है कि वे कौन लोग थे जिन्होंने मुकेश अंबानी के घर के करीब जिलेटिन छड़ों से लदी गाड़ी पार्क की थी, पुलिस अब तक इस सवाल का जवाब हासिल नहीं कर सकी है। लेकिन पुलिस को कई सारे सुराग जरूर मिले हैं जिनसे उसकी जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस को साजिश में इस्तेमाल इनोवा गाड़ी की फुटेज मिली है जिससे पता चलता है कि टोल नाके के जरिए आरोपी मुंबई से बाहर जा चुके हैं.