MP Rakesh Sinha ने बताया PM Modi के Ladakh दौरे का महत्व
एबीपी न्यूज़ | 03 Jul 2020 12:30 PM (IST)

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लेह पहुंच गए. यहां उन्होंने लद्दाख के नीमू पोस्ट में थलसेना और वायुसेना के जवानों से मुलाकात की. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेनाप्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद हैं. सिंधु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है. यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है. जानकारी मिली है कि गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से पीएम अस्पताल में मुलाकात भी करेंगे. इसके बाद करीब 12:30 बजे पीएम वापस दिल्ली लौट सकते हैं.