Morning News: कोरोना की पाबंदियों के बीच आज देशभर में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 07:26 AM (IST)

देशभर में आज से गणेश उत्सव की शुरूआत हो रही है. भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणपति का जन्मोत्सव मनाया जाता है. महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणपति मोरया की पूजा धूमधाम से मनाई जाती है. लेकिन इस बार मुंबई में के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं है. यहां धारा 144 लागू कर दी गई है. साथ ही जुलूस निकालने पर भी रोक लगाई गई है.