Monsoon Imbalance: Rajasthan में बाढ़, Bihar में सूखा... बादलों का Double Game!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 15 Jul 2025 12:46 PM (IST)
मानसून का संतुलन बिगड़ने से देश के कई हिस्सों में अलग-अलग हालात बने हुए हैं। एक तरफ राजस्थान में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं, तो दूसरी तरफ बिहार के कई जिले सूखे की चपेट में हैं। 1 जून से 13 जुलाई के बीच राजस्थान में सामान्य से लगभग 102 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के 41 जिलों में से 27 जिलों में सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। यहाँ सड़कें जलमग्न हैं, यातायात बाधित है और कई इलाकों में पानी भर गया है। जोधपुर में बाजार और रेलवे स्टेशन तक पानी में डूबे हुए हैं। 13 जुलाई को जोधपुर में एक घर का गेट और सामने की सड़क धंस गई। भीलवाड़ा में मंदिरों के भीतर तक पानी भर गया है और लोग रस्सी के सहारे पानी के तेज बहाव से खुद को बचा रहे हैं। धौलपुर में नदी-नाले उफान पर हैं और एक युवक पानी में बहने लगा। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी जैसे कई जिलों में बारिश के इंतजार में खेत सूख गए हैं। एक व्यक्ति ने बताया, 'बारिश नहीं होने के कारण जो है ना खेत में दरार आ गया है। सारा का सारा जो है ना जल चुका है।' पीने के पानी की भी समस्या है, हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'पीने के लिए पानी कल में भी रहा है। कल में भी पानी नहीं आ रहा है, थोड़ा थोड़ा पानी आता है कितना चलाने पर।' यह स्थिति मानसून के असंतुलित व्यवहार को दर्शाती है।