देखिए आज बंगाल में कैसी रही 'मोदी बनाम ममता' की जंग | West Bengal Elections 2021
एबीपी न्यूज़ | 18 Mar 2021 03:33 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लेफ्ट दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी की रैली के बाद पश्चिमी मिदनापुर में ममता ने भी रैली की. बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, 'हजारों नेता यहां वोट लूटने आ रहे हैं. हम किसान, गरीबों की मदद में जुटे हैं.'