केंद्र के 7 लाख खाली पदों को तय समय में भरने के लिए सरकार का फैसला! | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 11:32 PM (IST)

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 7 लाख पद खाली हैं. जिनमें सबसे ज्यादा ग्रुप सी के करीब 5 लाख 75 हजार पद, ग्रुप बी के 90 हजार और ग्रुप ए के करीब 20 हजार पद सामिल हैं. केंद्र की नौकरियों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा प्लान, सभी मंत्रालयों को दिए समयबद्ध तरीके से खाली पदों को भरने के निर्देश. केंद्र में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए सरकार बड़ा अभियान चलाएगी. इसके लिए केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों और विभागों को 21 जनवरी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें केंद्र के खाली पदों को भरने के लिए समयबद्ध तरीके से और तुरत कदम उठाने के लिए कहा गया है.
केंद्र के 7 लाख खाली पदों तय समय में भरने का सरकारी फैसला
केंद्र के 7 लाख खाली पदों तय समय में भरने का सरकारी फैसला