कोरोना से बचने के महानगर पालिका ने शुरू किया Partial Lock Down
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 06:09 PM (IST)

कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई मे हैं। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए मुम्बई नगरपालिका ने आंशिक बंदी की शुरूआत कर दी। महानगर पालिका ने एक दिन काम,एक दिन छुट्टी का फार्मूला आपनाते हुए दुकाने बन्द करवाना शुरू किया है। जिसका मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। कई दुकानदार इस फार्मूले को मान रहे और कई दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। क्या है पूरी ख़बर देखिए जीतेंद्र दीक्षित की ये रिपोर्ट