कौन है Special Frontier Force जिसने 29 अगस्त को LAC पर China को सबक सिखाया
ABP News Bureau | 02 Sep 2020 02:06 PM (IST)

29-30 अगस्त की रात को भारतीय सेना ने जो प्रिम्टिव-कारवाई करते हुए पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिणी छोर पर जो सामरिक-महत्व के दर्रों और इलाकों पर अपना अधिकारी जमाया है उसमें भारत की स्पेशल क्रैक-यूनिट, एसएफएफ की एक विशेष भूमिका बताई जा रही है. हालांकि, सेना मुख्यालय से लेकर सुरक्षा-तंत्र स्पेशल फ्रंटियर फोर्स को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है, लेकिन एबीपी न्यूज को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत की इस बड़ी कारवाई में एसएफएफ के कमांडोज़ ने चीन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है.