यूपी की बेटी की ऊंची उड़ान, देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनीं सानिया मिर्जा |Master Stroke
ABP News Bureau | 23 Dec 2022 10:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) के एक छोटे से गांव की रहने वाली सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन कर दिया है, सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट (Muslim Woman Fighter Pilot) बनीं हैं. इसके साथ ही वो उत्तर प्रदेश की पहली महिला फाइटर पायलट चुनी गई हैं. सानिया ने एनडीए (NDA Exam) की परीक्षा पास कर ये मुकाम हासिल किया है. 27 दिसंबर को वो पुणे (Pune) में ज्वाइनिंग करेंगी.