Maratha Reservation Case: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद गुस्से में मराठा समाज, जगह-जगह कर रहे प्रदर्शन
एबीपी न्यूज़ | 20 Sep 2020 04:51 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने हाल में एक अंतरिम आदेश पारित करते हुए 2018 के राज्य के उस कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी थी जिसमें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया गया था. मराठा समाज में इस फैसले को लेकर काफी नाराज़गी है. सुप्रीम कोर्ट और सरकार के विरोध में आज मराठा समाज द्वारा मुंबई के कई जगहों पर आंदोलन किया जा रहा.