टीकाकरण अभियान और वैक्सीन पर Congress सांसद Manish Tewari ने उठाए सवाल
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 03:12 PM (IST)

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'कई डॉक्टर्स ने सरकार के साथ कोवैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा के संबंध में सवाल उठाए हैं और कहा है कि लोग यह नहीं चुन पाएंगे कि वे किस वैक्सीन को लेना चाहते हैं. यह सूचित सहमति के पूरे सिद्धांत के खिलाफ जाता है. अगर वैक्सीन इतनी सुरक्षित और विश्वसनीय है और वैक्सीन की प्रभावकारिता सवाल से परे है तो फिर यह कैसे हो सकता है कि सरकार में से किसी ने भी खुद को टीकाकरण के लिए आगे नहीं बढ़ाया है.'