PM Modi के कार्यक्रम से पहले पदयात्रा निकाल Mamata Banerjee ने किया शक्ति प्रदर्शन | Bengal Election
एबीपी न्यूज़ | 23 Jan 2021 10:23 PM (IST)

आज पश्चिम बंगाल की पूरी सियासत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इर्द-गिर्द घूमती रही. बंगाल चुनाव के बीच नेताजी की विरासत को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच मचे घमासान की तस्वीर देखने को मिली. पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले ही ममता बनर्जी नेताजी भवन पहुंच गईं.