सत्ता की लड़ाई में ये आपको कोरोना के मुंह में धकेल रहे हैं.. धिक्कार है ऐसे सिस्टम पर!
ABP News Bureau | 27 May 2020 06:28 PM (IST)

एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले लगातार महाराष्ट्र में बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ता जा रहा है. बीजेपी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. वहीं, कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रहना बर्दाश्त नहीं हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने राज्यपाल से मुलाकात कर सेना बुलाने की भी मांग की है. मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है..धारावी में कल हजारों की संख्या में प्रवासियों को निकाला गया..लोगों की लाइन लगी हुई थी लेकिन दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सत्ता गिराने और बचाने का खेल चल रहा है. ऐसे कैसे लड़ेंगे कोरोना से? देखिए Sumit Awasthi का विश्लेषण