Maharashtra: कैसे बनेगी सरकार ? Congress की क्या रणनीति है ?
ABP News Bureau | 10 Nov 2019 02:30 PM (IST)

कांग्रेस ने अपने विधायकों की बैठक को मुंबई से बाहर जयपुर भेज दिया. गुपचुप रवाना किया गया लेकिन जयपुर में मौजूद हमारे संवाददाता मनीष शर्मा को भनक लग गई. और वो वहीं पहुंच गए जहां कांग्रेस के विधायकों को छुपाया गया है. साफ है कि कांग्रेस को भी डर है कि उसके विधायक तोड़े जा सकते हैं.
शिवसेना कहती है कि मुख्यमंत्री उसका बनना चाहिए लेकिन अगर सीएम की ही लड़ाई है तो पोस्टरबाजी क्यों हो रही है. अब तक आदित्य ठाकरे को सीएम बनवाने के पोस्टर लग रहे थे. अब उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने के पोस्टर लगे हैं. क्या है शिवसेना का यूटर्न है? क्या उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने के लिए ही शिवसेना ने नई सरकार बनने से रोका हुआ है?