Maharashtra: Raigad में 5 मंजिला इमारत गिरी, 100 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी
एबीपी न्यूज़ | 24 Aug 2020 08:21 PM (IST)

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत ढह गई है. मलबे में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है. एनडीआरएफ ने कहा कि आज करीब छह बजकर 50 मिनट पर रायगढ़ जिले के महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक इमारत गिर गई.