अपने कार्यकर्ताओं को छोटे-बड़ों का लिहाज करना सिखाए या फिर इस्तीफा दें उद्धव ठाकरे- Madan Sharma
एबीपी न्यूज़ | 13 Sep 2020 11:48 AM (IST)

मुंबई में कथित शिवसैनिकों की गुंडागर्दी का शिकार हुए पूर्व नौसैनिक मदन शर्मा ने कहा कि इससे पहले कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था और बिगड़े यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. मदन शर्मा ने खुद पर हुए हमले के मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे जी से कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो वो इस्तीफा दे दें.