'मां-माटी-मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया'- Mamata पर JP Nadda का हमला
एबीपी न्यूज़ | 06 Feb 2021 07:28 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. इस दौरान जेपी नड्डा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि विरोध करने वालों को दीदी जेल भेज देती है. ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. बंगाल में तानाशाही का राज है. इसके साथ ही जेपी नड्डा ने नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की.